सऊदी अरामको पर हूतियों का हमला, दहला सऊदी अरब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 14, नई दिल्ली: सऊदी अरब और यमन के बीच छिड़ा संघर्ष अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। देर रात सऊदी अरब के पूर्वी शहर धहरान में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी 'सऊदी अरामको' के प्रशासनिक परिसर को हूतियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक परिसर में स्थित एक ऑफिस टावर को निशाना बनाया गया, जिससे उसकी ऊपरी तीन मंजिलों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अरामको का यह परिसर कंपनी के एक प्रमुख संचालन केंद्र के रूप में काम करता है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शामिल अरामको सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था का एक अहम आधार है।