सऊदी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, एक की मौत और 8 घायल, US ने डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने का दिया आदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Saudi Arabia International Airport: मिडिल ईस्ट में हालात सुधरने की तरफ बढ़ते नहीं दिख रहे हैं.
हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल सीधे जंग नहीं हो रही है लेकिन अमेरिका के सहयोगी देश सऊदी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.
सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार देर शाम हुए एक हमला हुआ. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए. घायलों की हालत मामूली से लेकर गंभीर बताई गई है.
सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं US डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अपने डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया. सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
प्राधिकरण के मुताबिक, हमले में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
GACA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में बताया कि यह हमला 21 अक्टूबर 2026 की शाम को हुआ था. प्राधिकरण ने कहा कि घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां बाद में साझा की जाएंगी.
यूएस ने जारी किया आदेश US डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने सिर्फ सऊदी अरब में नॉन-इमरजेंसी US सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए जाने का ऑर्डर जारी किया है.
US स्टेट डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन टॉमी पिगॉट ने x पर लिखा कि ईरान के सपोर्ट वाले हूती सऊदी अरब के खिलाफ दुश्मनी में तेजी से शामिल हो रहे हैं, जिसमें सिविलियन एयरपोर्ट और दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले शामिल हैं, जिससे आम लोग मारे गए हैं और ट्रैवल में बहुत दिक्कतें आई हैं.
डिपार्टमेंट के लोगों और उनके परिवारों की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है, और हम उनकी सुरक्षा और सपोर्ट के लिए सभी जरूरी कदम उठाते रहेंगे. 1 दिन में 4 बनाया किया हमला यमन में हूथी सेना ने एक ही दिन में चौथी बार अल-रयान एयरपोर्ट को निशाना बनाया है.
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन की सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नाज़िली ने इसकी पुष्टि की है.
कर्नल अल-नाज़िली ने नागरिक विमानन से जुड़े ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की.
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट को निशाना बनाने से यमनी लोगों की जरूरी सेवाएं प्रभावित होती हैं और उनके आने-जाने की आजादी पर रोक लगती है.
उन्होंने इसे आम लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया. 4 ड्रोन को भी रोका गया इस बीच, यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मल्की ने बताया कि गठबंधन की वायु रक्षा प्रणाली ने सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बनाने वाले चार ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया.
यह घटनाक्रम क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है.
हाल के दिनों में सऊदी अरब के एयरपोर्ट भी हमलों का निशाना बने हैं. 10 अक्टूबर को किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे.
सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने 11 अक्टूबर को जारी बयान में 12 लोगों की मौत और 309 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी.
बाद में रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की.
इन एयरपोर्ट को बनाया जा चुका है निशाना इससे पहले 6 और 7 अक्टूबर को किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया था. GACA के मुताबिक, इन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई और 36 लोग घायल हुए.
नुकसान का आकलन और सुरक्षा जांच करने के लिए एयरपोर्ट का संचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था.
📡 स्रोत: NewsData.io