खेल

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम

सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका को मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में लिस्ट नहीं किया गया है. उनकी कानूनी टीम कल इस मामले पर सुनवाई की मांग करेगी.

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने एसईएम कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है, जिसमें उनकी न्यायिक हिरासत को दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था.

अब हाईकोर्ट बुधवार यानी 21 अक्टूबर को उनकी याचिका पर सुनवाई कर सकता है.

इससे पहले सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा है कि हमने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. रात में ही तत्काल सुनवाई की मांग की गई है.

We have moved the Delhi High Court and requested an urgent night hearing. Saurav and Ashutosh should not spend a single minute behind bars.

Their liberty must not be curtailed because of political games. Justice must not wait. @Cockroachisback

Ratna Singh (@whattalawyer) October 20, 2026

उन्होंने कहा कि सौरव और आशुतोष को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए.

राजनीतिक खेल तमाशों की वजह से उनकी आजादी नहीं छीनी जानी चाहिए. न्याय में देरी नहीं होना चाहिए.

दो दिन और बढ़ा दिया है, न्यायिक हिरासत को

दरअसल, सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में तैनात एक नए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद दोनों की न्यायिक हिरासत को दो दिन और बढ़ा दिया गया.

दास और रांका को 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था.

उन्होंने प्रतिबंधित जंतर-मंतर में घुसने के लिए एक गेट फांदकर अंदर गए थे.

वहीं, गृह मंत्रालय के आदेश के बाद से जंतर मंतर को अब विरोध प्रदर्शन की तय जगह नहीं माना जाता है.

<p style=

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।