सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए बुलाया है.
दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन के क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ शुरू होगी. दोनों ही नेता करीब सवा ग्यारह बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सरकारी आदेश का पालन न करने, बिना अनुमति जंतर-मंतर पहुंचने और दूसरे की संपत्ति में प्रवेश करने के मामले में जांच कर रही है.
माना जा रहा है कि इन्हें मामलों में उनसे पूछताछ होगी.
इससे पहले अक्टूबर में भी दिल्ली पुलिस ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका को समन भेजा था.
हालांकि, वे उस समय पेश नहीं हुए और बाद में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने हाजिर होने के वास्ते और समय मांगा.
#WATCH | Delhi: CJP leaders Saurabh Das and Ashutosh Ranka reach the Crime Branch office in Rajouri Garden after they were summoned by the agency to join the investigation.
https://t.co/O4RcJJM4qy ANI (@ANI) November 5, 2026
विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले क्राइम ब्रांच को सौंपे गए
CJP नेताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले अक्टूबर में क्राइम ब्रांच को सौंप दिए गए.
ये मामले 13 अक्टूबर की उस घटना से जुड़े हैं, जब CJP नेता दास, रंका और अजिंक्य शिंदे 11 अन्य लोगों के साथ जंतर-मंतर में घुस गए थे. दिल्ली पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया था.
शिंदे को शांति बनाए रखने के लिए एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि दास और रंका एक हफ्ते तक न्यायिक हिरासत में रहे.
हालांकि, बाद में दास और रंका को 21 अक्टूबर को 50-50 हजार रुपये के जमानत
📡 स्रोत: ABP Live