व्यापार

सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली के SEM कोर्ट से यह वादा किया है कि जब तक जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूची से बाहर रखा जाएगा, तब तक वे वहां किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे.

दिल्ली में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के रूप में कार्यरत असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ऋतु राज ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत से उनकी रिहाई का निर्देश देने वाले आदेश में उनके बयानों को दर्ज किया है.

उनके शपथपत्र में यह भी कहा गया है कि वे ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे, जिससे शांति भंग हो और उन्हें न्यायपालिका के साथ उसकी सभी संस्थाओं, जिसमें SEM भी शामिल है, पर पूरा भरोसा है.

SEM कोर्ट को दिए शपथपत्र में क्या बोले दास और रांका?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार (21 अक्टूबर, 2026) को SEM कोर्ट की तरफ से न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश जारी कर दिया गया है.

हालांकि, SEM कोर्ट ने अपने आदेश में सीजेपी के दोनों नेताओं से शपथपत्र पर साइन करवाया है.

SEM कोर्ट के आदेश में दर्ज शपथपत्र में सौरव और आशुतोष की तरफ से कहा गया, हम शांति, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आश्वासन को दोहराते हैं.

हम विशेष तौर पर यह स्पष्ट करते हैं कि जब तक जंतर मंतर को कानून के तहत प्रोटेस्ट साइट के रूप में दोबारा से अधिसूचित नहीं किया जाता, तब तक हम वहां किसी भी तरह के किसी भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे.

हम यह भी दोहराते हैं कि कोई भी प्रदर्शन संविधान के दायरे में रहकर ही किया जाएगा.

सौरव-आशुतोष की तस्वीर शेयर कर बोले दीपके

If fearlessness had a face. https://t.co/Kxx1z1rynL

Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) <a href="https://x.com/abhijeet_dipke/status/2112937813339783478?ref_src=twsrc

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।