खेल

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट:कंगारुओं ने 24 रन पर 2 विकेट गंवाए, हेड के बाद मैडिनसन आउट; स्कोर 28/2

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट:कंगारुओं ने 24 रन पर 2 विकेट गंवाए, हेड के बाद मैडिनसन आउट; स्कोर 28/2

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है। शुक्रवार को मैच का पहला दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। कंगारुओं ने पहली पारी में 28 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। टीम ने 17 रन पर पहला विकेट गंवाया।

मार्नस लाबुसेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। मैडिनसन को मार्को यानसन ने बोल्ड किया अफ्रीकी पेसर मार्को यानसन ने ओपनर निक मैडिनसन को बोल्ड कर दिया। मैडिनसन अपना खाता भी नहीं खोल सके। मैडिनसन ने ऑफ स्टंप के पास की बॉल को कट करना चाहा और चूक गए। ऐसे में यानसन की बॉल ने स्टंप उखाड़ दिए। हेड 9 रन बनाकर आउट, अफ्रीका को रिव्यू पर विकेट ओपनर ट्रेविस हेड 9 रन बनाकर आउट हुए।

उन्हें वियान मुल्डर ने विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच कराया। लेग स्टंप के बाहर की बॉल बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों पर चली गई। इस पर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने अपील की। लेकिन, अंपायर ने पहले उन्हें नॉटआउट दिया। ऐसे में रिव्यू की मांग की गई। रिप्ले से पता चला कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया था।

रबाडा नहीं खेल रहे तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। वहीं, एनरिक नॉर्त्या 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट गक्बेरहा और तीसरा मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्त्या।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।