साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स बनी DPL 2026 की चैंपियन, शान से जीता फाइनल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है.
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. यह पहली बार है जब सुपरस्टार्स की टीम ने DPL की ट्रॉफी अपने नाम की है.
अंकित डबास और अनमोल शर्मा इस ऐतिहासिक जीत में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के हीरो रहे, दोनों ने दमदार अर्धशतक लगाया.
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे.
समर्थ सिंह ने 51 रन बनाए, जबकि कप्तान जोंटी सिद्धू ने 19 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया.
जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने 10 गेंद शेष रहते 7 विकेट की आसान जीत दर्ज की.
अनमोल और अंकित का कमाल
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने 46 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था.
उसके बाद अनमोल शर्मा और अंकित डबास ने 89 रनों की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को जीत के करीब ले जाकर खड़ा कर दिया. अनमोल ने 41 गेंद में 62 रन बनाए. वहीं अंकित 34 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद लौटे.
अपनी पारी में अंकित ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा कप्तान तेजस्वी दहिया ने 18 गेंद में 33 रनों की तूफानी पारी खेली.
यह भी पढ़ें: एशिया कप के पहले मैच में स्मृति मंधाना ने रच डाला इतिहास, किया ये बड़ा कारनामा
पहली बार चैंपियन बनी साउथ दिल्ली
यह दिल्ली प्रीमियर लीग के 3 साल के इतिहास में पहली बार है जब साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने ट्रॉफी जीती है.
पहले सीजन में उसने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में उसे ईस्ट दिल्ली राइडर्स के हाथ
📡 स्रोत: ABP Live Khel