मनोरंजन

साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना ने दिया कड़ा जवाब, बोलीं- 'मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना ने दिया कड़ा जवाब, बोलीं- 'मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती'

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है.

वो 'एनिमल', 'छावा', 'गुडबाय' और 'मिशन मजनू' जैसी कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

हालांकि, हिंदी फिल्मों में अपने एक्सेंट को लेकर उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

रश्मिका मंदाना हाल ही में अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की.

रश्मिका ने बताया कि वह किसी एक फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहतीं.

वह हर तरह की फिल्मों में काम करना चाहती हैं और अलग-अलग भाषाएं बोलना चाहती हैं.

हिंदी फिल्मों में एक्सेंट को लेकर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?

रश्मिका ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू करने के बाद से ही उन्हें किसी न किसी बात को लेकर आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

कभी उनकी एक्टिंग, कभी परफॉर्मेंस, तो कभी भाषा और बोलने के अंदाज को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया.

हालांकि, इन बातों का असर उन्होंने अपने करियर से जुड़े फैसलों पर नहीं पड़ने दिया.

'मुझे शुरू से ही ट्रोल किया जाता है...'

एक्ट्रेस ने कहा, 'जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया है, तब से किसी न किसी बात को लेकर मेरी आलोचना हुई है या मुझे ट्रोल किया गया है.

कभी मेरी परफॉर्मेंस, कभी भाषा, कभी एक्टिंग, कभी एक्सेंट या किसी और चीज को लेकर. इसलिए मैं कभी अपने लिए कोई सीमा तय नहीं करना चाहती थी. मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती थी.

मैं सभी इंडस्ट्री में काम करना चाहती थी. मैं सिर्फ एक भाषा नहीं बोलना चाहती थी, बल्कि सभी भाषाएं बोलना चाहती थी.'

'एनिमल' और 'द गर्लफ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।