अपराध

सवाई माधोपुर की 117 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 456 बूथों पर वोटिंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सवाई माधोपुर की 117 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 456 बूथों पर वोटिंग

सरपंच के चुनावों को लेकर मतदान जारी ,जिले की चार पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों के 456 पोलिंग बूथों पर जारी है मतदान

सवाई माधोपुर , 16 नवम्बर | पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण के तहत आज सवाई माधोपुर जिले की चार पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में पंच एंव सरपंच पदों के लिए सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई जो लगातार जारी है । चार पंचायत समिति क्षेत्रों में 117 ग्राम पंचायतों में कुल 117 सरपंच तथा कुल 1219 वार्ड पंच पदों के लिये मतदान प्रक्रिया चल रही है, अल सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है ,मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है ,जिसके चलते मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है ,गांव की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है ,जिले की सवाई माधोपुर , गंगापिरसिटी , वजीरपुर और चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की 117 ग्राम पंचायतों में पंच एंव सरपंच पद के लिए करीब 3 लाख 93 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ,सभी 117 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 456 पोलिंग बूथ बनाये गए है , जिनमे 65 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील माना गया है ,जहां एक चार का हथियारबंद पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ,अन्य मतदान केंद्रों पर भी प्रयाप्त पुलिस जाब्ता तैनात है , मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था है ।

जोनल मजिस्ट्रेट सहित पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी लगातार फील्ड में है ओर हर केंद्र की मॉनिटरिंग की जा रही है ।

बाईट-1-मतदाता बाईट-2-मतदाता

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सवाई माधोपुर जिले की 117 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंचायत के चुनाव के लिए मतदान जारी है, जो पंचायती राज चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण का हिस्सा है। यह चुनाव स्थानीय शासन की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पंचायतें ग्रामीण विकास, सार्वजनिक सेवाएँ और सामाजिक कल्याण के प्रमुख निर्णयकर्ता हैं। इस मतदान के परिणाम से गाँवों में नयी नीतियाँ, विकास परियोजनाएँ और संसाधन आवंटन प्रभावित होंगे, जिससे आम जनता को बेहतर बुनियादी ढाँचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहायता मिलने की

🎙️ जनता का संदेश का मत

मतदान की इस प्रक्रिया से यह स्पष्ट होता है कि लोकतंत्र के मूल्यों को अपनाना समाज की प्रगति की कुंजी है। जब भी किसी मतभेद का सामना हो, तो शांतिपूर्ण संवाद और वैधानिक माध्यमों का सहारा लेना चाहिए। चुनाव के दौरान शांति और सम्मान का माहौल बनाना, सभी को समान अधिकार और जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति लोगों के एकजुट प्रयासों में निहित है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।