अपराध

SBI के अधिकारियों पर 1.80 लाख रुपए हड़पने का आरोप:महोबा में कोर्ट के आदेश पर शाखा प्रबंधक समेत 2 के खिलाफ FIR, जांच शुरू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
SBI के अधिकारियों पर 1.80 लाख रुपए हड़पने का आरोप:महोबा में कोर्ट के आदेश पर शाखा प्रबंधक समेत 2 के खिलाफ FIR, जांच शुरू

महोबा में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कुलपहाड़ शाखा के अधिकारियों पर किसान के 1.80 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित मातादीन का कहना है कि उन्होंने बैंक में दो बार रकम जमा की थी, लेकिन खाते में पूरी राशि दर्ज नहीं हुई। थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आदेश पर कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक नीरज सिंह और पूर्व फील्ड ऑफिसर यतेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमा पर्चियां होने के बावजूद खाते में नहीं दिखी पूरी रकम कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मोहारी लाडपुर गांव निवासी किसान मातादीन का SBI की कुलपहाड़ शाखा में ग्रीन कार्ड खाता है।

किसान के मुताबिक, उन्होंने खाते में 35 हजार और 1 लाख 45 हजार रुपये जमा किए थे। उनके पास दोनों जमा पर्चियां सुरक्षित हैं। आरोप है कि जब उन्होंने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, तो उसमें जमा की गई कुल 1.80 लाख रुपये की रकम में से केवल 10 हजार रुपये ही दर्ज मिले। बाकी राशि खाते में नहीं दिखी।

शिकायत लेकर पहुंचे तो नहीं मिला जवाब मातादीन का आरोप है कि उन्होंने कई बार बैंक अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने और पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई। वहां सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने CJM न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा न्यायालय के आदेश के बाद कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक नीरज सिंह और पूर्व फील्ड ऑफिसर यतेंद्र सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(4) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल बैंक अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।