भोपाल

SC बोला-देशभर में अवैध निर्माण को नगर निगमों का संरक्षण:अधिकारी नियम तोड़ने वालों से मिले हुए; भोपाल नगर निगम की सीलिंग रिपोर्ट पर उठे सवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
SC बोला-देशभर में अवैध निर्माण को नगर निगमों का संरक्षण:अधिकारी नियम तोड़ने वालों से मिले हुए; भोपाल नगर निगम की सीलिंग रिपोर्ट पर उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन और इसमें नगर निकायों की भूमिका पर सख्त टिप्पणी की है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने कहा कि कई जगह अधिकारी नियम तोड़ने वालों के साथ मिले हुए हैं। कोर्ट ने सवाल उठाया कि आवासीय इलाकों में होटल, गेमिंग पार्लर, सॉफ्टवेयर कंपनियों और रेस्टोरेंट को मंजूरी कौन दे रहा है?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि बिल्डिंग प्लान पास कराने, निर्माण के दौरान निरीक्षण से बचने और तोड़फोड़ रुकवाने तक किस स्तर पर कितनी कीमत चुकाई जाती है। कोर्ट ने कहा कि कई बार निरीक्षण तब होते हैं, जब इमारतें बन चुकी होती हैं और नियमों का उल्लंघन हो चुका होता है। भोपाल नगर निगम की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल भोपाल में याचिकाकर्ताओं के वकील विवेक त्रिपाठी के मुताबिक, सोमवार को नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की।

स्थानीय रहवासियों ने इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताई और कार्रवाई में चुनिंदा लोगों को राहत देने का आरोप लगाया। रहवासियों का कहना है कि कुछ परिसरों को सील करने के बाद दोबारा खोल दिया गया। वे इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। विवेक त्रिपाठी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 को होगी।

6 जनवरी से पहले लागू हो सकता है भोपाल का मास्टर प्लान भोपाल में सीलिंग मामले की सोमवार को हुई सुनवाई के बाद मास्टर प्लान के जल्द लागू होने की संभावना बनी है। एक्सपर्ट के मुताबिक, 10 दिसंबर तक मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से सुनवाई होगी। इसके बाद सरकार 6 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई से पहले मास्टर प्लान लागू कर सकती है।

ड्राफ्ट में कई सड़कों पर कमर्शियल एक्टिविटी का प्रावधान है। ऐसे में मास्टर प्लान लागू होने पर इन सड़कों के व्यापारियों को राहत मिल सकती है। हालांकि, यह सरकार के फैसले और मास्टर प्लान के अंतिम स्वरूप पर निर्भर करेगा। सीलिंग के बाद परिसर खोलने पर भी उठा था सवाल सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर के आदेश में भोपाल में सीलिंग की कार्रवाई को लेकर एमिकस क्यूरी सीनियर एडवोकेट अजीत कुमार सिन्हा की जानकारी दर्ज की थी।

उन्होंने बताया था कि कुछ जगहों पर इमारतों को सील करने के बाद कुछ घंटों या दिनों में ही खोल दिया गया, जबकि इस बीच ऐसा कोई घ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।