देश

SEMICON India 2026 सम्मेलन 17 सितंबर से शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
SEMICON India 2026 सम्मेलन 17 सितंबर से शुरू

सितंबर 14, नई दिल्ली: भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को नई गति देने वाला SEMICON India 2026 सम्मेलन 17 सितंबर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा।

"Silicon to Systems: Building the Ecosystem" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े वैश्विक और भारतीय कंपनियां, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप और छात्र हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में 600 से ज़्यादा प्रदर्शक, 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां और 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।

भारत में सेमीकंडक्टर की बढ़ती मांग और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव के बीच SEMICON India 2026 देश को एक भरोसेमंद वैश्विक सेमीकंडक्टर साझेदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।