विदेश

सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ

महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा.

टीम इंडिया अभी तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है और ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है.

आज भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.

भारतीय टीम 7 बार की एशियाई चैंपियन है और अपने आठवें टाइटल का पीछा कर रही है.

दूसरी ओर बांग्लादेश एक बार का चैंपियन है, उसने 2018 के फाइनल में भारत को हराकर ही एशिया कप जीता था. 2 पूर्व चैंपियन टीम आज आमने-सामने होंगी, जहां फाइनल का टिकट दांव पर लगा होगा.

आज अगर टीम इंडिया, बांग्लादेश को हरा देती है तो वह एशिया कप के इतिहास में नया अध्याय जोड़ देगी.

टीम इंडिया रचेगी इतिहास

महिला क्रिकेट में एशिया कप की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. यह टूर्नामेंट अब तक वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेला जा चुका है. फॉर्मेट बदला, लेकिन टीम इंडिया की बादशाहत कोई खत्म नहीं कर पाया.

भारतीय टीम 2 बार फाइनल मैच हारी भी है, लेकिन पिछले 22 साल के इतिहास में ऐसी कोई टीम नहीं, जिसने हर बार एशिया कप के फाइनल तक का सफर तय किया हो.

भारत इकलौती टीम है, जिसने एशिया कप में हर बार फाइनल तक का सफर तय किया है.

आज बांग्लादेश पर जीत मिली, तो यह लगातार 10वीं बार होगा जब भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचेगा.

महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार फाइनल खेला है, पाकिस्तान ने 2 बार और बांग्लादेश एक बार फाइनल खेला है.

यह भी पढ़ें: 8 चौके 7 छक्के और 192 का स्ट्राइक रेट, जब विराट कोहली ने ठोका ODI का सबसे तेज शतक

सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीम (महिला एशिया कप)<

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।