विदेश

सेमिकॉन इंडिया: आज चिप सेक्टर के भविष्य पर मंथन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेमिकॉन इंडिया: आज चिप सेक्टर के भविष्य पर मंथन

सितंबर 18, नई दिल्ली: सेमिकॉन इंडिया 2026 के दूसरे दिन आज सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े कई अहम सत्र आयोजित होंगे। दिन की शुरुआत पॉलिसी सेशन से होगी, जिसमें क्षेत्र की नीतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव पॉलिसी सेशन में मौजूद रहेंगे।

इसके बाद ‘सप्लाई चेन 360’, ‘इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स एंड प्रोडक्ट’ और ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ सत्र आयोजित होंगे। इनमें आपूर्ति श्रृंखला, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की वृद्धि और चिप तकनीक में नवाचार पर चर्चा होगी।

दोपहर बाद ‘इंटरनेशनल कोलैबोरेशन’, ‘ग्लोबल पार्टनशिप’, ‘चिप डिजाइन इनोवेशन पाइपलाइन’ और ‘लीडरशिप फोरम’ जैसे सत्र होंगे। इनमें वैश्विक सहयोग, निवेश, चिप डिजाइन और उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

‘इंटरनेशनल कोलैबोरेशन’ और ‘ग्लोबल पार्टनशिप एंड ऑपर्च्युनिटीज फॉर ग्लोबल कंपनिज’ सत्र में विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल होंगे।

सेमिकॉन इंडिया के पहले दिन करीब एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े पूरे इकोसिस्टम में करीब एक लाख नई नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।

(कैप्शन- AI इमेज)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।