राजनीति

सेमीकंडक्टर उद्योग साइबर हमलों और बाधाओं के लिए तैयार रहे: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेमीकंडक्टर उद्योग साइबर हमलों और बाधाओं के लिए तैयार रहे: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सेमीकंडक्टर उद्योग को उन देशों के साइबर हमलों और ऐसी बाधाओं के लिए तैयार रहना चाहिए, जो नहीं चाहते कि भारत इस क्षेत्र में आगे बढ़े।

एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत को संभावित भू-राजनीतिक जोखिमों को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि अब वह चिप डिजाइन और निर्माण करने वाले सक्षम देश के रूप में उभर रहा है। इसे कई कंपनियां और देश अपने लिए खतरा मान सकते हैं।

श्री वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग में हर स्तर पर व्यापक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत, केंद्र सरकार और राज्यों को मिलकर काम करना होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।