देश

सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, रडार खरीदने के लिए 770 करोड़ का अनुबंध

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, रडार खरीदने के लिए 770 करोड़ का अनुबंध

21 अक्टूबर, नई दिल्ली: भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने करीब 770 करोड़ रुपये की लागत से इम्प्रूव्ड लो लेवल लाइट वेट रडार की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी BEL के साथ करार किया है। 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

ये आधुनिक रडार लड़ाकू विमानों के आकार वाले हवाई लक्ष्यों के साथ-साथ मिनी और माइक्रो ड्रोन का भी पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने में सक्षम हैं। इनमें हवाई लक्ष्यों को प्राथमिकता देने की अतिरिक्त क्षमता भी है। इससे भारतीय सेना को मानवरहित हवाई प्रणालियों यानी ड्रोन से पैदा होने वाले खतरों से निपटने में मदद मिलेगी।

इस खरीद को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और स्वदेशी रक्षा विनिर्माण को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फोटो- X(Ministry of Defence, Government of India)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।