देश

सेना में शामिल सभी अग्निवीरों को अवसर मिलेगा- राजनाथ सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेना में शामिल सभी अग्निवीरों को अवसर मिलेगा- राजनाथ सिंह

नवंबर 04, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए दो साल के अतिरिक्त 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' को मंजूरी दिए जाने की जानकारी साझा की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए अतिरिक्त दो साल के 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

इस व्यवस्था के तहत चार या छह साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद नियमित सैनिक के रूप में सेना में शामिल होने के इच्छुक सभी अग्निवीरों को अवसर मिलेगा, बशर्ते वे निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करते हों। यह निर्णय हमारे सशस्त्र बलों में दीर्घकालिक संरचनात्मक सुधारों की निरंतरता है। इसका उद्देश्य सेना को अधिक युवा, शारीरिक रूप से सक्षम, तकनीकी रूप से सुसज्जित और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाना है।

यह केवल भर्ती नीति नहीं है, बल्कि युद्ध के बदलते स्वरूप के अनुरूप भारतीय सेना को तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

फोटो- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पोस्टसोर्स- एक्स (Rajnath Singh)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।