सेंसर बोर्ड से पास हुई 'एवेंजर्स: डूम्सडे', जानें कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितनी लंबी होगी फिल्म?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म अलगे महीने थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की इस फिल्म की रिलीज से पहले इसकी रेटिंग और रनटाइम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
फिल्म को रिलीज से करीब एक महीने पहले आधिकारिक तौर पर PG-13 रेटिंग मिल गई है.
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की मिली PG-13 रेटिंग
फिल्मरेटिंग्स डॉट कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म को खून से जुड़े सीन, हिंसा, एक्शन और भाषा के चलते PG-13 रेटिंग दी गई है.
इस सर्टिफिकेशन से उन चर्चाओं को भी हवा मिली है, जिनमें कहा जा रहा है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अब तक की दूसरी एवेंजर्स फिल्मों से काफी अलग होने वाली है.
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का रनटाइम
फिल्म का थिएटर में रिलीज होने वाला वर्जन करीब 2 घंटे 29 मिनट का होने की उम्मीद है. हालांकि, इसका एक लंबा वर्जन भी चर्चा में बना हुआ है.
Cinema Crave की एक पोस्ट के मुताबिक, रुसो ब्रदर्स चाहते हैं कि दर्शकों को 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का पूरा और बिना किसी कट वाला वर्जन दिखाया जाए. बताया जा रहा है कि इस वर्जन की लंबाई करीब 3 घंटे 40 मिनट हो सकती है.
रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि फिल्म के इस लंबे वर्जन को अगले साल दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है.
ऐसा MCU की अगली फिल्म 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' से पहले हो सकता है.
फिल्म की कास्ट रुसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मार्वल यूनिवर्स के कई बड़े किरदार एक साथ नजर आएंगे.
इसमें एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर, न्यू एवेंजर्स, स्पाइडर-मैन, शांग-ची और फॉक्स की एक्स-मेन सीरीज के किरदार भी शामिल हैं. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर नए अंदाज में नजर आएंगे.
इस बार वो सुपरहीरो आयरन मैन नहीं, ब
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेंसर बोर्ड द्वारा ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को PG‑13 रेटिंग देने का निर्णय फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह रेटिंग दर्शाती है कि फिल्म में हिंसा, भाषा और कुछ अनुचित दृश्य सीमित हैं, जिससे यह किशोरों के लिए भी उपयुक्त बनती है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दर्शकों को स्पष्ट मार्गदर्शन देती है और बॉक्स‑ऑफिस पर असर डाल सकती है, खासकर परिवारों के बीच। जनता को यह जानकारी मिलती है कि फिल्म का रनटाइम और रेटिंग क्या है, जिससे वे अपनी देखने की योजना बना सकते हैं और अनचाहे आश्चर्यों से बच सकते हैं।