राजनीति

SEONI- जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का होगा उत्सव, 11 से 18 नवंबर तक गौरव सप्ताह।

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
SEONI- जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का होगा उत्सव, 11 से 18 नवंबर तक गौरव सप्ताह।

सिवनी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिवनी जिले में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। 11 से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह के दौरान जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए सिवनी के होटल राजवाड़ा में भाजपा नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले और मंडला जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुसराम ने जनजातीय गौरव सप्ताह की रूपरेखा प्रस्तुत की। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया।

उनके योगदान, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने के साथ ही जनजातीय समाज की ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 11 से 18 नवंबर तक जिले के विभिन्न तहसील और जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक, सामाजिक और जनजातीय परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन आयोजनों के माध्यम से जनजातीय समाज की लोक संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने जिलेवासियों से जनजातीय गौरव सप्ताह के आयोजनों में सहभागिता करने की अपील की।

------1. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में सिवनी में जनजातीय गौरव सप्ताह

  1. 11 से 18 नवंबर तक जिलेभर में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
  2. तहसील और जिला मुख्यालयों पर दिखेगी जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक
  3. भाजपा नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर साझा की आयोजन की रूपरेखा
  4. भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर सिवनी जिले में 11 से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव सप्ताह के बारे में है, जहाँ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय संस्कृति, परंपराएँ और इतिहास को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को लोगों तक पहुँचाने का उद्देश्य रखता है। इस पहल का महत्व इसलिए है क्योंकि यह विविधता और समावेश को बढ़ावा देती है, तथा जनजातीय समुदायों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।