राज्य

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत ‘कोडउत्सव 10.0’ का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत ‘कोडउत्सव 10.0’ का शुभारंभ

रायपुर, 4 अक्टूबर 2026

रायपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी के ट्यूरिंग क्लब ऑफ प्रोग्रामर्स द्वारा दो दिवसीय कोडिंग हैकाथॉन ‘कोड उत्सव टेन प्वाइंट ओ’ का शुभारंभ हुआ। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में देशभर की 41 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतिभागी 28 घंटे की हैकाथॉन में वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान और कार्यशील प्रोटोटाइप तैयार करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक समस्या-समाधान, टीमवर्क और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के प्रभारी निदेशक डॉ. समीर बाजपेयी सहित अन्य अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।