राजनीति

सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। तिकोनिया पार्क से शुरू हुई यात्रा गंदा नाला होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंची। कलश और प्रज्वलित मशाल के साथ निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना। वक्ताओं ने सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका पर जोर दिया।इसके बाद अतिथियों ने कलश व मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान सेवा और सामाजिक दायित्व से जुड़े संदेशों के जरिए लोगों को जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाप्रभारी बृज भूषण सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान, कार्यक्रम प्रभारी आनंद द्विवेदी, महामंत्री संदीप सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।