राज्य

'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत पीलीभीत में भव्य बाइक रैली का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत पीलीभीत में भव्य बाइक रैली  का आयोजन

'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत पीलीभीत में भव्य बाइक रैली आयोजित की गई। जिले के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हरीझंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर गोहनियां चौराहे से होते हुए विकास भवन परिसर में संपन्न हुई। श्री प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत हम सभी को राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।