राज्य

सेवा संकल्प अभियान : बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा संकल्प अभियान : बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

बालोद, 20 सितंबर 2026

राज्य शासन द्वारा जनसेवा और सुशासन के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले के शालेय विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण एवं स्वच्छता के प्रति असीम उत्साह देखा जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित ’मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नौनिहाल अपनी कल्पनाओं और रचनात्मकता के जरिए स्वच्छ व सशक्त भारत का खाका खींच रहे हैं।

छात्र तुषार गावरे ने प्रतियोगिता में अपने सपनों के स्वच्छ और सुंदर भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से कागज पर जीवंत रूप दिया।

इसी कड़ी में विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा रागिनी देशमुख ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए डिजिटल इंडिया, ग्रीन इंडिया, ग्रीन एनर्जी एवं ’विकसित भारत 2047’ की थीम पर शानदार पेंटिंग तैयार की।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी मनमोहक पेंटिंग्स के जरिए पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित राष्ट्र के सपनों को बड़े ही रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस मौलिक सोच और सामाजिक सरोकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने कहा कि ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में अपनी सोच को साझा करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सेवा संकल्प अभियान के तहत बालोद जिले के विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। यह विषय शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच एक पुल बनाता है, जहाँ युवा कलाकार अपने सपनों के भारत को साफ-सुथरा दिखाते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकारी पहल से बच्चों में सामाजिक जागरूकता और रचनात्मकता दोनों विकसित हो रही है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि यह स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, स्कूलों में स्वच्छता कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करेगा और नागरिकों

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।