सेवा संकल्प अभियान: कटनी में सेवा यात्रा का भव्य स्वागत, युवाओं से संवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वड़नगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा का कटनी जिले में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित युवा शक्ति संवाद में सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने युवाओं से शिक्षा, कौशल, नवाचार और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया
सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा के बाइकर्स समूह का कटनी जिले में आत्मीय स्वागत किया गया। स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा, बड़वारा और विजय राघवगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार एवं पुष्पवृष्टि कर सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।
इस दौरान युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल, नवाचार और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांग जोशी और विधायक संजय पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
............ बाइट- हिमांग जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा
बाइट- संजय पाठक, विधायक विजयराघवगढ़