देश

सेवा संकल्प अभियान: प्रदेश के सभी जिलों में होगा ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा संकल्प अभियान: प्रदेश के सभी जिलों में होगा ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम

रायपुर, 17 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के पच्चीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। यह अभियान सत्रह अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के पहले दिन आज प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शासकीय भवनों, पंचायत भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में दीप जलाए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित महादेव घाट मे आशीर्वाद का दिया महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद वे तेलीबांधा तालाब के पास मरीन ड्राइव पर भी आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’ सेवा ज्योति यात्रा’ ‘सेवा मेरा योगदान’ ‘सेवा सेतु अभियान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के पच्चीसवें वर्षगांठ पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के आरम्भ की है। यह कार्यक्रम शासकीय भवनों, पंचायत भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में दीप जलाने के माध्यम से समाज में एकता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से है। इस पहल का महत्व यह है कि यह नागरिकों को स्वयंसेवा और समाजसेवा के प्रति जागरूक करता है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में साम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।