सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी संजय जायसवाल का भाजपा कार्यालय में स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance: PRIORITY Slug: SANJAY JAISAWAL SWAGAT
Short Headline: सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी संजय जायसवाल का भाजपा कार्यालय में स्वागत
Synopsis: भाजपा 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलाएगी "सेवा संकल्प अभियान", अभियान के तहत रक्तदान समेत होंगे विभिन्न कार्यक्रम और जन-जन तक पहुंचाई जाएगी पीएम मोदी की जनसेवा संबंधी उपलब्धियां।
Category: Jan Jan Ke Pradhanmantri , Politics
Deadline : 10 SEPTEMBER, RANCHI
10 सितंबर, रांची: प्रधानमंत्री के नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान महीने भर तक चलाया जायेगा। 17 सितम्बर को पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। आगामी 18 अक्टूबर तक इस सिलसिले में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर रांची पहुंचे अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी संजय जायसवाल का आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में स्वागत और अभिनंदन हुआ। इस दौरान आदित्य प्रसाद साहू और कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर विमर्श हुआ। श्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जन सेवा के कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।