सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइकर्स पहुंचे दमोह, मंत्री सांसद विधायक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ युवा संवाद...
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इन दिनों चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है तो 250 बाइकर्स देश के अलग अलग हिस्सों में बड़नगर से वाराणसी की यात्रा पर है जो हर जिले में सेवा कार्यों के साथ जागरूकता फैलाने का काम कर रहे है।
दमोह में भी इन बाइकर्स की यात्रा पहुंची और जिला मुख्यालय पर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सांसद राहुल सिंह विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने इस यात्रा का स्वागत किया। पीजी कालेज में यात्रियों द्वारा वृक्षारोपण के साथ युवा संवाद का आयोजन किया जिसमें नौजवानों से विकसित भारत के निर्माण में उनके सुझाव लेने के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं का फीडबैक इक्ट्ठा किया गया।
इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा कि इन आयोजनों से विकसित भारत का रोडमैप तैयार होगा और 2047 में पीएम की कल्पना को साकार रूप दिया जा सकेगा। सांसद राहुल सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल और देश को दिए उनके योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी विकसित भारत का हिस्सा बने इसके लिए पीएम लगातार प्रयास कर रहे है और इन बाइकर्स को मिल रहे फीडबेक से खुद प्रधानमंत्री रूबरू हो रहे है और इससे साफ है कि वो विकसित भारत के निर्माण के कितनी रुचि ले रहे है।
बाइट/ रंजीता पटेल ( अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह)
बाइट/ राहुल सिंह ( सांसद दमोह)
बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एमपी)