देश

सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला स्वयं सहायता समूह और वृद्धाश्रम का किया दौरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला स्वयं सहायता समूह और वृद्धाश्रम का किया दौरा

सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला स्वयं सहायता समूह और वृद्धाश्रम का किया दौरा, कहा- महिलाओं से संवाद कर उनके हूनर और आत्मनिर्भरता की यात्रा को करीब से जाना।

Short Headline: सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिला स्वयं सहायता समूह और वृद्धाश्रम का किया दौरा

05 अक्टूबर, रांची: सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्यभर में विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस अभियान के सिलसिले में रांची के डिबडीह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालिया गुड़िया और खिलौना निर्माण केन्द्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनके हूनर और आत्मनिर्भरता की यात्रा को करीब से जाना।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अन्नपूर्णा देवी ने हटिया-लटमा रोड स्थित वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से भी मुलाकात और संवाद किया। मौके पर स्कूली बच्चियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।