सेवा संकल्प अभियान के तहत रांची के संत कोलंबस स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत रांची के संत कोलंबस स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा को सराहा।
Short Headline: सेवा संकल्प अभियान के तहत रांची के संत कोलंबस स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
13 अक्टूबर, रांची: सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। रांची के संत कोलम्बस स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा को सराहा और उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा पीढ़ी की सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित भारत निर्माण में आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।