राजनीति

सेवा संकल्प अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया ऐतिहासिक व्यंकट भवन का भ्रमण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया ऐतिहासिक व्यंकट भवन का भ्रमण

रीवा, 21 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के ऐतिहासिक व्यंकट भवन का भ्रमण किया। उन्होंने यहां पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश की प्राचीन एवं ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि व्यंकट भवन केवल रीवा ही नहीं, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है। भवन में बघेली स्थापत्य कला के साथ आधुनिक स्थापत्य की झलक भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण से आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के ऐतिहासिक व्यंकट भवन का दौरा किया, जहाँ पुरातत्व विभाग सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता दिखाना है। इस कदम से जनता को यह विश्वास मिलता है कि ऐतिहासिक धरोहरों की देखभाल पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, ऐसे दौरे से स्थानीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि ऐतिहासिक स्थल अधिक आकर्षक बनेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।