देश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची:पीएम मोदी के 25 साल की सेवा का संदेश, शीतला धाम में विश्राम कर कल रायबरेली जाएगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा संकल्प बाइक यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची:पीएम मोदी के 25 साल की सेवा का संदेश, शीतला धाम में विश्राम कर कल रायबरेली जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा' वाराणसी से वडनगर के लिए निकली है। यह यात्रा शुक्रवार को भदोही और मछलीशहर होते हुए प्रतापगढ़ पहुंची। जिले में यात्रा के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की थीं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह की अगुवाई में शिवगढ़ा में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शाम 6 बजे यह यात्रा शीतला धाम मंदिर पहुंची। यहां से यह रानीगंज अजगरा जाएगी और फिर शीतला धाम मंदिर लौटकर विश्राम करेगी। शनिवार सुबह यात्रा यहां से रायबरेली के लिए रवाना होगी।

देखें, 2 तस्वीरें...

इसके बाद रामपुर, रानीगंज स्थित प्रेम साधना पैलेस में धीरज ओझा, पृथ्वीगंज में अजय सिंह और छायावां पुल पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने यात्रा का स्वागत किया। भूपियामऊ में आशुतोष तिवारी सहित कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। सुखपाल नगर, रानीगंज, मोहनगंज, सगरा सुंदरपुर और लालगंज में भी स्वागत कार्यक्रम हुए।

इस दौरान चौपाल, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाए गए। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि से जन्मभूमि तक 25 साल की निरंतर सेवा का संदेश लेकर निकली है। वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा प्रतापगढ़ के रानीगंज-अजगरा क्षेत्र में कार्यक्रमों के बाद कटरा मेदनीगंज स्थित मां शीतला देवी धाम पहुंची।

यहां यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। 19 सितंबर की सुबह यह यात्रा रायबरेली के लिए रवाना होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और जिला महामंत्री राजेश सिंह व राजेश मिश्रा की देखरेख में स्वागत की तैयारियां की गई थीं। इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, रजनीश शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ल, अभिषेक वैश्य, बृजेश पटेल, सुजीत, अंगद मौर्य, प्रशांत, पुष्पा सरोज, लव गहलोत, विवेक शर्मा, पप्पन सिंह और प्रतिभा सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।