राज्य

सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंडों में सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंडों में सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के तहत डेरापुर, संदलपुर और राजपुर विकासखंड में सात दिवसीय विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में अलग-अलग सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।स्टॉल पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों के आवेदन भी लिए जा रहे हैं। शिविर में पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया गया। इसके अलावा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी बांटे गए।अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं के लिए आवेदन करने में मदद करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।