मनोरंजन

2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने से पहले मॉडलिंग की थी. एक्ट्रेस पूजा बत्रा भी कभी मॉडलिंग का बड़ा नाम हुआ करती थीं. इसके बाद वो फिल्मी दुनिया में आईं.

हालांकि बतौर एक्ट्रेस उन्हें ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली. लेकिन, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से काफी सुर्खियां बटोरीं. दो शादी कर चुकीं पूजा का नाम कभी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा था.

आज पूजा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

1997 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

पूजा बत्रा का जन्म 27 अक्टूबर 1976 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ था. उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में अपना आगाज मॉडलिंग से किया था.

उन्होंने 17 साल की उम्र में 'फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल' टाइटल अपने नाम किया.

सक्सेसफुल मॉडलिंग करियर के बाद पूजा की बॉलीवुड में शुरुआत फिल्म 'विरासत' से हुई थी. 29 साल पुरानी इस मूवी में वो अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं.

अक्षय कुमार से रहा अफेयर!

पूजा बत्रा के मॉडलिंग करियर की शुरुआत में और अक्षय के बॉलीवुड करियर की शुरुआत के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आई थीं. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया.

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अक्षय ने किसी और के साथ अपना रिश्ता शुरू कर लिया था जिसके चलते उनका पूजा से ब्रेकअप हो गया.

दो शादी कर चुकीं हैं एक्ट्रेस

अक्षय कुमार से रिश्ता खत्म होने के बाद पूजा बत्रा ने डॉक्टर सोनू एस. अहलुवालिया से शादी करके घर बसाया था. पूजा और सोनू की शादी साल 2003 में हुई थी, हालांकि 2011 में दोनों का तलाक हो गया.

इसके 8 साल बाद एक्ट्रेस ने अभिनेता नवाब शाह से साल 2019 में दूसरी शादी की थी. दोनों ने दिल्ली में आर्य समाज की परंपराओं के मुताबिक ब्याह रचाया था. अब दोनों साथ में एक खुशहाल लाइफ जी रहे हैं.

अब क्या कर रही हैं पूजा बत्रा?

पूजा बत्रा ने 'नायक', 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'भाई', 'हसीना मान जाएगी', 'दिल ने फिर याद किय

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।