मनोरंजन

2 शादी, लिपस्टिक से भरी मांग, शम्मी कपूर को 18 FLOP के बाद मिली थी सक्सेस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
2 शादी, लिपस्टिक से भरी मांग, शम्मी कपूर को 18 FLOP के बाद मिली थी सक्सेस

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रहे शम्मी कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है. शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी थीं. अपनी फिल्मों के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ से भी सुर्खियों में रहे.

एक्टर ने एक नहीं, बल्कि दो-दो शादी की थी.

आइए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी फिल्मों और पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं.

कहा जाता है 'एल्विस प्रेस्ली ऑफ इंडिया' और 'रिबेल स्टार'

शम्मी कपूर दिग्गज अभिनता और निर्देशक राज कपूर के छोटे भाई थे. उनका जन्म पृथ्वीराज कपूर के घर 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम शमशेर राज कपूर था.

हालांकि बाद में वो शम्मी कपूर कहलाए. उन्हें 'एल्विस प्रेस्ली ऑफ इंडिया' और 'रिबेल स्टार' भी कहा जाता है.

18 फ्लॉप के बाद मिली पहली बड़ी सक्सेस

शम्मी कपूर ने एक्टर बनने से पहले अपने पिता के पृथ्वी थिएटर में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया था.

इसके बाद एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज बतौर लीड एक्टर 1953 में आई फिल्म 'जीवन ज्योति' से किया. हालांकि पहली बड़ी सक्सेस साल 1957 की फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से मिली.

इससे पहले वो लगातार 18 फ्लॉप फिल्में दे चुके थे.

शम्मी कपूर ने 'जंगली', 'कश्मीर की कली', 'तीसरी मंजिल', 'एन इवनिंग इन पेरिस', 'सच्चाई', 'कॉलेज गर्ल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी शानदार फिल्मों से पहचान बनाई थी.

उन्हें ब्रह्मचारी के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. उनकी आखिरी मूवी 'रॉकस्टार' (2011) थी.

शम्मी कपूर ने की थी 2 शादी

शम्मी कपूर ने दो शादी की थी. उनकी पहली शादी साल 1955 में 24 साल की उम्र में एक्ट्रेस गीता बाली से हुई थी.

दोनों ने मुंबई के एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन मांग भरने के लिए सिंदूर नहीं मिला तो शम्मी ने एक्ट्रेस की मांग लिपस्टिक से भर दी थी. हालांकि शादी के 10 साल बाद साल 1965 में गीता का निधन हो गया था.

गीता के निधन के चार साल बाद शम्

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।