शादी सीजन में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर या बढ़ गए दाम? दिल्ली से पटना तक चेक करें नए रेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हर दिन की तरह आज भी गैस सिलेंडर की कीमतों पर आम लोगों की नजर बनी हुई है.
रसोई गैस के दाम बढ़ने या घटने का सीधा असर घर के बजट पर पड़ता है और इन दिनों तो शादी का सीजन भी चल रहा है.
ऐसे में अगर आप आज यानी 22 नवंबर 2026 को LPG सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने शहर का नया रेट जरूर जान लें.
राहत की बात यह है कि फिलहाल 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और दूसरे शहरों में आज गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है.
आज घरेलू सिलेंडर का कितना है भाव?
आज 22 नवंबर को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
यानी घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा.
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है. वहीं मुंबई में इसके लिए 941.50 रुपए चुकाने होंगे.
कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए का मिल रहा है.
कमर्शियल सिलेंडर कितना महंगा हुआ?
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भले ही स्थिर है, लेकिन कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है. 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल होता है.
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,820 रुपए हो गई है. मुंबई में इसका रेट 2,775 रुपए और कोलकाता में 2,971 रुपए है.
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट के खर्च पर भी असर पड़ सकता है.
शहर अनुसार, देखें रेट लिस्ट-
शहर
घरेलू सिलेंडर की कीमत <td style="width: 180.431px
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar