व्यापार

शादियों पर 22 दिन में 6 लाख करोड़ खर्च करेंगे भारतीय, खूब लुटाया जाएगा पैसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शादियों पर 22 दिन में 6 लाख करोड़ खर्च करेंगे भारतीय, खूब लुटाया जाएगा पैसा

बाजार में एक बार फिर बैंड-बाजा और बारात की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

कहीं दुल्हन के लहंगे की खरीदारी होगी तो कहीं सोने-चांदी के गहनों की चमक बढ़ेगी.

होटलों से लेकर बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग और डेकोरेशन कारोबारियों तक, हर किसी की निगाहें अब शादी के सीजन पर टिकी हैं.

दिवाली के बाद कारोबारियों को अब शादियों से बड़ी कमाई की उम्मीद है. 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के साथ शादी-विवाह का सीजन शुरू होने जा रहा है.

व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) का अनुमान है कि इस बार देशभर में करीब 52 लाख शादियां होंगी, जिनसे 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है.

अकेले दिल्ली-NCR में 5 लाख शादियों से 1 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है.

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि 11 अक्टूबर को नवरात्रि के साथ शुरू हुए त्योहारी सीजन में दिवाली तक बाजार में अच्छा कारोबार हुआ. अब व्यापारी शादी के सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं.

उनके मुताबिक, इस बार GST की दरों में कटौती और राहत के बाद ग्राहकों की खरीदारी के व्यवहार में भी बदलाव आया है. लोग विदेशी सामान के मुकाबले भारतीय उत्पादों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं.

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा के मुताबिक, 'वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स' अभियान का असर भी शादी के बाजार में दिखाई दे रहा है.

चीनी लाइटिंग, कृत्रिम सजावट और गिफ्ट एक्सेसरीज जैसे आयातित उत्पादों की जगह भारतीय सामान की मांग बढ़ रही है.

इससे पारंपरिक कारीगरों, ज्वैलर्स और कपड़ा कारोबारियों को बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं.

शादी के सीजन से इन कारोबारों को होगा फायदा

शादियों का सीजन सिर्फ कपड़े और गहनों के कारोबार तक सीमित नहीं है.

इससे डेकोरेटर, कैटरर, फ्लोरिस्ट, कलाकार, ट्रांसपोर्टर और होटल कारोबारियों को भी सीधा फायदा मिलता है.

इसके अलावा वस्त्र, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स से जुड़े छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए भी यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है.

<p style=

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शादियों पर 22 दिनों में 6 लाख करोड़ खर्च करने की योजना भारतीय समाज में एक आर्थिक घटना के रूप में सामने आई है। यह विषय पारंपरिक विवाह संस्कारों के आर्थिक प्रभाव और उसके व्यापारिक अवसरों पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि शादियों का बजट कितनी तेजी से बढ़ रहा है और कैसे यह उद्योग को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। आम जनता पर इसका असर यह है कि खर्च बढ़ने से परिवारों पर वित्तीय दबाव पड़ सकता है, जबकि व्यापारियों को अधिक लाभ और रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।