अपराध

शाह बोले- कश्मीर अब स्थानीय आतंकियों से मुक्त:देश से आतंकवाद-आर्गनाइज्ड क्राइम खत्म कर देंगे, भगोड़े अपराधियों को भारत लाना जरूरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाह बोले- कश्मीर अब स्थानीय आतंकियों से मुक्त:देश से आतंकवाद-आर्गनाइज्ड क्राइम खत्म कर देंगे, भगोड़े अपराधियों को भारत लाना जरूरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए आतंकियों से मुक्त हो गया है। शाह ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में कही। शाह ने ये भी कहा कि देश से आतंकवाद, ऑर्गनाइज्ड क्राइम और ड्रग्स संबंधी समस्याओं को खत्म कर देंगे। जो अपराधी विदेश भाग गए हैं, उनको भारत लाना जरूरी है।

हम 2019 से 36 देशों से 303 भगोड़ों को देश वापस लाए हैं। बुधवार को कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया था। उस पर 15 लाख का इनाम था और वह 11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर हुए हमले में वॉन्टेड था। इस हमले में 3 जवान घायल हुए थे। शाह बोले- आतंकी फंडिंग नेटवर्क तोड़ने पर जोर शाह ने कहा कि पूरे आतंकी फंडिंग नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है।

इसके लिए वित्तीय जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाना होगा। शाह के मुताबिक, अब देश में हर पुलिस स्टेशन तक आतंकवाद से निपटने की एक समान रणनीति लागू की जा रही है।कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामाख्या तक देश में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। शाह ने ये भी कहा कि 11 राज्यों की पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक ही रात में PFI नेटवर्क को बड़ा झटका दिया।

यह अभियान पूरी दुनिया के लिए केस स्टडी बन गया है। लतीफ मस्जिद में छिपा था मुठभेड़ से पहले जवानों ने लतीफ भट को वीडियो कॉल कर सरेंडर करने के लिए कहा। वह एक मस्जिद में छिपा था। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा, 'हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।' लतीफ ने जवाब दिया, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है।

बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।' सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ ने उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसके बाद से दोनों फरार थे। 16 नवंबर को अखरान के लारू इलाके में दोनों आतंकियों को पुलिस ने घेर लिया था। फायरिंग में उमर मारा गया, लेकिन लतीफ भाग निकलने में कामयाब हो गया था।

उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। दो दिन बाद फिर देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… कश्मीर में मारा गया आतंकी लतीफ भट पहले बढ़ई था:पिछले साल 17 नवंबर को लश्कर में

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में यह घोषणा की कि कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए गए आतंकियों से मुक्त हो चुका है। यह बयान आतंकवाद, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम और ड्रग्स से जूझते भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। शाह ने विदेश भागे अपराधियों को भारत लाने की आवश्यकता पर बल दिया और 2019 से 36 देशों से 303 भगोड़ों को लौटाने की उपलब्धि का हवाला दिया। यह कदम जनता में सुरक्षा और न्याय के प्रति आशा जगाता है, साथ ही सीमा पर नियंत्रण और अपराध निवारण में सुधा

🎙️ जनता का संदेश का मत

कहानी में दिखाया गया संघर्ष केवल हिंसा से नहीं सुलझता; समाज को संवाद, कानून और सहानुभूति के मार्ग अपनाने चाहिए। जब किसी को अपराध की ओर धकेलने वाली परिस्थितियाँ हों, तो शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समर्थन से उसे मोड़ना ज़रूरी है। पीड़ितों की सहानुभूति के साथ, हम एक ऐसा समाज बना सकते हैं जहाँ न्याय और शांति का संगम हो, न कि केवल दमन।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।