देश

शाह बोले-मोदी सरकार में 50-करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए:विजयवाड़ा में कहा- अब 'पॉलिसी पैरालिसिस' की जगह 'परफॉर्मेंस पॉलिटिक्स' ने ली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाह बोले-मोदी सरकार में 50-करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए:विजयवाड़ा में कहा- अब 'पॉलिसी पैरालिसिस' की जगह 'परफॉर्मेंस पॉलिटिक्स' ने ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद देश में पहले के दौर की नीतिगत निष्क्रियता (पॉलिसी पैरालिसिस) की जगह अब कामकाज और प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ले ली है। वह विजयवाड़ा में रामोजी ग्रुप की ओर से आयोजित 'रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स' समारोह को संबोधित कर रहे थे।

यह पुरस्कार समूह के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार रामोजी राव की स्मृति में शुरू किया गया है। अमित शाह ने रामोजी राव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर अपने मूल्यों और सिद्धांतों के लिए संघर्ष किया और उन्हें समाज में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रामोजी राव के योगदान की तुलना केवल वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ गोयनका के योगदान से की जा सकती है।

अमित शाह की स्पीच की 5 बड़ी बातें… रामोजी राव को बताया असाधारण व्यक्तित्व अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग अपने जीवनकाल में अपने काम से ऐसी संस्थाएं खड़ी कर देते हैं, जो उनके दुनिया से चले जाने के बाद भी लगातार आगे बढ़ती रहती हैं। रामोजी राव ऐसे ही असाधारण व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा- रामोजी राव ने मूल्यों के लिए संघर्ष किया और उन्हें स्थापित किया।

जब हम आज के अखबारों और न्यूज चैनलों के मालिकों तथा उनके व्यावसायिक उद्देश्यों और मुनाफे पर नजर डालते हैं, तो समझ आता है कि रामोजी राव कितने बड़े व्यक्तित्व थे। श्री शाह ने कहा कि निश्चित रूप से रामोजी राव के मन में यह दृढ़ मान्यता रही होगी कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ वास्तविक अर्थों में पत्रकारिता ही है।

इसके लिए उन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्ष किए। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, के राम मोहन नायडू और बी श्रीनिवास वर्मा भी शामिल हुए। --------------- ये खबर भी पढ़ें...

राहुल गांधी को विदेश नहीं, गांव-गांव घूमने की जरूरत: अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके कभी सत्ता नहीं मिलेगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके आप कभी भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएंगे। विदेश यात्रा करने के बजाय आपको गांव-गांव घूमने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद नीति निष्क्रियता की जगह कामकाज और प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ली है। यह बयान विजयवाड़ा के रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में दिया गया। यह विषय नीति निर्माण और शासन में बदलाव को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की कार्यकारी क्षमता और नीति कार्यान्वयन पर जनता का विश्वास बढ़ा सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि विकास योजनाएँ तेज़ी से लागू होंगी, जिससे रोजगार और गरीबी में कमी की उम्मीद बढ़ेगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।