शाह बोले- राहुल SIR के बहाने घुसपैठियों को बचा रहे:2029 में लगातार चौथी बार उनकी हार होगी; INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच पहला बयान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश भर में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस देश की जनता उनके एजेंडे को अच्छी तरह समझती है। शाह ने कहा- मैं राहुल से कहना चाहता हूं कि 2029 में एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहें। 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा। इस देश की जनता पीएम मोदी, भाजपा और NDA के साथ है। आप इस सच को नकार नहीं सकते। शाह बोले- बैलेट पेपर से चुनाव हुए, फिर मशीनों पर सवाल क्यों?
शाह ने चुनाव नतीजों के लिए बैलेट मशीनों को जिम्मेदार ठहराने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन चुनावों का वह जिक्र कर रहे हैं, वे बैलेट पेपर से कराए गए थे। शाह ने दावा किया कि इससे भाजपा की जीत के लिए बैलेट मशीनों को जिम्मेदार ठहराने का तर्क खारिज होता है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 33 साल से कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री नहीं बना है और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 54 साल से कोई चुनाव नहीं जीती है।
शाह ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या इन नतीजों को भी SIR से जोड़ेंगे। शाह ने कहा- राहुल के राजनीति में आने के बाद से कांग्रेस चुनाव हार रही शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गुजरात निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की वजह भी SIR है?
उन्होंने कहा- SIR प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई, जबकि राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद से ही कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर अपनी और कांग्रेस की नाकामी छिपाने के लिए SIR को बहाना बनाने का आरोप लगाया। ‘गुजरात में कांग्रेस 41 साल से एक भी चुनाव नहीं जीती’ गृह मंत्री ने कहा- गुजरात निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उसकी जमानत जब्त हो गई।
कांग्रेस 41 साल से गुजरात में एक भी चुनाव नहीं जीती है। कांग्रेस ने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। शाह बोले- कांग्रेस बंगाल-तमिलनाडु उपचुनावों में भी नहीं जीती शाह ने हाल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए उपचुनावों का हवाला देत
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शाह ने राहुल गांधी को SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाते हुए 2029 के चुनाव में हार की चेतावनी दी। यह विषय है कि राजनेता चुनावी मंच पर विपक्ष को कैसे बदनाम करते हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह गृह मंत्री के प्रथम सार्वजनिक बयान को दर्शाती है, जो राजनीतिक तनाव को बढ़ा सकता है। आम जनता पर असर यह है कि मतदाता अपनी पसंद पर पुनर्विचार कर सकते हैं, और चुनावी माहौल में तीव्रता आ सकती है, जिससे मतदान के दौरान सुरक्षा और ध्रुवीकरण की चिंता बढ़ सकती है।