शहडोल में 200 साल पुरानी रामलीला परंपरा, 8 से 22 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अजेय रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का होगा मंचन
राम जन्म से रावण वध तक की लीलाएं देखने जुटेंगे श्रद्धालु
शहडोल, अक्टूबर 12: जिले के अजेय रामलीला मंच पर विराट सेवा समिति द्वारा 8 से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। करीब 200 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन होगा। राम जन्म, सीता हरण, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, कुंभ-कर्ण वध और रावण वध सहित विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।
आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, कार्य-कारी अध्यक्ष रवि गौतम और अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र-वासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
--------
बाइट: मनीषा सिंह, विधायक, जयसिंहनगर बाइट- अजय अवस्थी, समाजसेवी
बाइट- कु. विश्ववर्धन सिंह, मुख्य संरक्षक