शहडोल में 9.77 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 22.89 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस वितरित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 462 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन;
इंडोर खेल परिसर, गीता भवन और विश्वविद्यालय की घोषणा
शहडोल, अक्टूबर 25: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के 9 लाख 77 हजार 696 पात्र संग्राहकों को 22 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की बोनस राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने 462 करोड़ रुपये की लागत के 134 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने शहडोल में इंडोर खेल परिसर, गीता भवन और निजी सहभागिता से विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि हाथियों के उत्पात से जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। शहडोल में प्रस्तावित इस्पात कारखाने से चार हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने जनजातीय विद्यार्थियों को अब 10 के बजाय 12 महीने छात्रवृत्ति देने की भी घोषणा की।
---
होल्डअप साउंड डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मप्र