राज्य

शहडोल में मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने विशेष अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शहडोल में मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने विशेष अभियान

गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन चार प्रसव पूर्व जांच और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान पर जोर

शहडोल, सितंबर 25: जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में पंजीयन, चारों प्रसव पूर्व जांच और नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनकी वेटिंग लिस्ट तैयार करने और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को स्वास्थ्य संस्थानों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल को लेकर भी समीक्षा की गई।

------

बाइट्स:

डॉ. अंजली टेकाम — चिकित्सक, जिला अस्पताल शहडोल

आरती बैगा — गर्भवती महिला नीरजा शर्मा — एमएच कोऑर्डिनेटर, जिला चिकित्सालय शहडोल

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शहडोल जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का प्रारम्भिक पंजीयन, चार प्रसव पूर्व जांच और नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। यह पहल समय पर पंजीयन और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान पर केंद्रित है, जिससे माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्राथमिकता है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।