खेल

शहडोल- राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 16 से 19 सितम्बर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शहडोल- राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 16 से 19 सितम्बर तक

राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 17 वर्षीय बालक बालिकाएं अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में 120 बालक एवं 120 बालिका बास्केटबाल खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बास्केटबाल प्रतियोगिता शहडोल के कान्वेट स्कूल खेल मैदान, महात्मा गांधी स्टेडियम एवं बीटीआई हॉस्टल खेल मैदान में कुल 48 मैच आयोजित किये जाएंगे। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में 10 टीमों के खिलाड़ी जिसमें शहडोल,जबलपुर, सागर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा ,भोपाल एवं जनजातीय कार्य विभाग शामिल है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।