अपराध

शाहजहांपुर में डायल 112 कांस्टेबल ने युवक-को डंडे से पीटा:ढाबे पर दिल्ली पुलिस से युवक पर अभद्रता का आरोप, पिटाई का वीडियो सामने आने पर जांच शुरू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहजहांपुर में डायल 112 कांस्टेबल ने युवक-को डंडे से पीटा:ढाबे पर दिल्ली पुलिस से युवक पर अभद्रता का आरोप, पिटाई का वीडियो सामने आने पर जांच शुरू

शाहजहांपुर में मंगलवार रात साढ़े 11 बजे एक कांस्टेबल द्वारा एक युवक को डंडे से पीटने का वीडियो सामने आया है। मारपीट की यह घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसमें दिख रहा है कि एक कांस्टेबल दूर खड़ा है, जबकि दूसरा कांस्टेबल युवक को पीट रहा था। पीटने वाला कांस्टेबल डायल 112 पर तैनात है।

पुलिस के मुताबिक, युवक दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का चाय पीते हुए वीडियो बना रहा था। साथ ही वह शराब के नशे में उनके साथ अभद्रता भी कर रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस से भी उसने अभद्रता की, जिसके बाद एक सिपाही ने उसे पीटा। हालांकि, पीटे गए युवक का पक्ष सामने नहीं आया है। यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास स्थित एक ढाबे की है।

यह ढाबा हाईवे से सटा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे दिल्ली पुलिस के कुछ कांस्टेबल इसी ढाबे पर चाय पी रहे थे। वहां एक युवक शराब के नशे में आया और उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने लगा। पुलिस के मुताबिक, युवक पुलिसकर्मियों का चाय पीते हुए वीडियो बनाने लगा और उनके साथ भी उलझ गया था।

बताया जा रहा है कि युवक की ढाबे के पास कैंटीन भी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हंगामे की सूचना डायल 112 पर दी गई।इसके बाद पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस के मुताबिक,युवक उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज करने लगा।इसके बाद डायल 112 पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने युवक को पीटना शुरू कर दिया।

उसे डंडे से भी पीटा गया। पीटते हुए पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिससे पिटाई की घटना रिकॉर्ड हो गई।पास में ही दूसरा कांस्टेबल भी खड़ा दिख रहा था।रात करीब साढ़े 11 बजे सीसीटीवी फुटेज सामने आया।तिलहर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है और जांच की जा रही है।सीओ तिलहर विदुश सक्सेना ने बताया कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की ओर से युवक के खिलाफ शिकायत दी गई है।साथ ही,मारपीट करने वाले डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल के मामले में भी जांच की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।