अपराध

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहजहांपुर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

शाहजहांपुर में नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मंदिरों, विद्यालयों के बाहर, मेला क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच करने के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं महिला सशक्तीकरण से संबंधित जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों ने किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने और बिना भय अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की।शाहजहांपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति फेज‑06 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने नवरात्रि के अवसर पर सभी थानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे किसी भी अनैतिक व्यवहार से बच सकें। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुलिस की सक्रिय भूमिका और समाज में लैंगिक सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। यदि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएँ, तो महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थान सुनिश्चित होंगे, जिससे समाज में शां

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।