अपराध

शाहजहांपुर में नगर निगम के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहजहांपुर में नगर निगम के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की सीसी रोड योजना के 67 कार्यों में से 20 पूरे हो चुके हैं, जबकि 43 पर काम चल रहा है।

एक कार्य शुरू नहीं हुआ है, एक अनुबंध प्रक्रिया में और दो पुनः निविदा प्रक्रिया में हैं। वहीं, हॉटमिक्स योजना के 42 कार्यों में से 12 पूरे हुए हैं, चार प्रगति पर हैं और 25 कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं।जिलाधिकारी ने सभी अनारंभ कार्य तत्काल शुरू कराने और प्रक्रियाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण के बाद किसी भी स्थिति में सड़क की खुदाई नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।वहीं, सुभाष नगर स्मार्ट रोड के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को स्थलीय निरीक्षण कर सामग्री हटवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि सामग्री नहीं हटाई गई तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शाहजहांपुर में नगर निगम के निर्माण कार्यों को तेज करने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए। यह कदम शहर की बुनियादी ढाँचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे परियोजनाओं का समय पर पूरा होना सुनिश्चित होगा और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार होगा। यदि कार्य समय पर न हो तो नागरिकों को असुविधा हो सकती है। तेजी से कार्य करने से सड़कें, जल आपूर्ति और सार्वजनिक भवनों की मरम्मत शीघ्र होगी, जिससे आम जनता की जीवनशैली और आर्थिक गतिविधियों पर सकारात्मक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।