अपराध

शाहजहांपुर में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शाहजहांपुर में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर निगम की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने और सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की सीसी रोड योजना के 67 कार्यों में से 20 पूरे हो चुके हैं, जबकि 43 प्रगति पर हैं।

एक कार्य शुरू नहीं हुआ है, एक अनुबंध प्रक्रिया में और दो पुनः निविदा प्रक्रिया में हैं। वहीं, हॉटमिक्स योजना के 42 कार्यों में से 12 पूरे हो चुके हैं, चार प्रगति पर हैं, 25 शुरू नहीं हुए हैं और एक कार्य निरस्त किया गया है।जिलाधिकारी ने अनारंभ कार्यों को तत्काल शुरू कराने और प्रक्रियाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के बाद किसी भी स्थिति में सड़क की खुदाई नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।सुभाष नगर स्मार्ट रोड के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को स्थलीय जांच कर सामग्री हटवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सामग्री नहीं हटाई गई तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर निगम की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह विषय निर्माण कार्यों की समयबद्ध पूर्ति और सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे शहर की बुनियादी ढाँचे में सुधार की गति तेज होगी और योजनाबद्ध परियोजनाएँ समय पर पूरी होंगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: सड़कें, पुल, सार्वजनिक भवन आदि में सुधार से यातायात सुगम होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों को बेहतर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।