शाहजहांपुर में सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम की ओर से चलाया गया विशेष अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम (ग्रामीण) की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 10 नवंबर तक चलेगा। जिन गांवों में अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है, वहां के लोग जलसारथी ऐप, आईजीआरएस पोर्टल और टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।अधिशासी अभियंता सनी सिंह ने बताया कि जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 7198 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी।
इसमें से अब तक 7133 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है। शेष सड़कों की मरम्मत के लिए अनुबंधित फर्म एनसीसी लिमिटेड की ओर से 24 टीमें और 133 कर्मचारी लगाए गए हैं।उन्होंने बताया कि नागरिक जल निगम के टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर शिकायत कर सकते हैं। जलसारथी ऐप पर क्षतिग्रस्त सड़क की फोटो और वीडियो अपलोड करके भी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।
इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत की सुविधा भी उपलब्ध है।