शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में स्वामी शुकदेवानंद जी महाराज की स्मृति में खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने कहा कि स्वस्थ युवा ही देश का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए।कुलपति प्रो.
पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें हार-जीत की चिंता किए बिना अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और मार्चपास्ट से हुई।
इसके बाद स्वागत गीत, मशाल दौड़ और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी हुईं।कबड्डी के फाइनल मुकाबले में कला संकाय की टीम ए ने विज्ञान संकाय की टीम बी को हराकर खिताब अपने नाम किया।**