शाहजहांपुर में त्योहारों को लेकर रोजा, तिलहर और परशुरामपुरी में पुलिस ने की पैदल गश्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी सदर ने रोजा थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, क्षेत्राधिकारी तिलहर ने तिलहर थाना क्षेत्र में तथा क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने अपने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त की।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार, त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पैदल गश्त और निगरानी जारी रहेगी।